jadaun rajput history
यदुवंशी जादौन राजपूतों का करौली राज्य का इतिहास
यदुवंशी जादौन राजपूतों का करौली राज्य का इतिहास
भगवान श्री कृष्ण के वंशजों ने द्वारिका के बाद मथुरा पर शासन किया। ख्यातों में लिखा है कि वि. सं. 936 ई. के लगभग इच्छपाल जी जादौन मथुरा पर शासन करते थे। यह कन्नौज के शासकों के सामंत थे। इनके समय से पहले भी कामा क्षेत्र पर यदुवंशी जादौन राजपूतों का राज था। कामा की चौरासी खम्भा वाली मस्जिद में एक खंडित शिलालेख में पक्क और उसके सातवें वंशज वत्सदामा यदुवंशी जादौन का उल्लेख है। मथुरा के इच्छपाल जादौन के दो पुत्र थे- ब्रह्मपाल तथा विनायकपाल। ब्रह्मपाल के बाद उसका वंशज जयेन्द्रपाल हुआ और फिर उसके 11 पुत्रों में विजयपाल हुआ। महमूद गजनवी द्वारा 1018 ई. में मथुरा लूटे जाने पर विजयपाल जी जादौन ने मथुरा से हटकर मान पहाड़ी पर गढ़ बनवाया। यही गढ़ बाद में बयाना के नाम से प्रसिद्ध हुआ, पृथ्वीराज रासो के अनुसार विजयपाल जादौन ने मुसलमानों से बहुत संघर्ष किया, विजयपाल जी के बाद के वंशज तवनपाल का शिलालेख विक्रम संवत 1190 आषाढ़ सुदी 10 का झगणोडा में मिला है। शिलालेखों के अनुसार विजयपाल जादौन की पदवी महाराजाधिराज परमभट्टारक थी। इसके बाद तवनपाल जादौन ने विस्तृत राज्य की स्थापना की, जिसमें अलवर, भरतपुर, और धौलपुर तक का भाग सम्मिलित था। इसके बाद धर्मपाल जी जादौन गद्दी पर बैठे। इन्होंने धौलपुर का किला बनवाया। यह मुसलमानों के विरुद्ध लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इसके बाद क्रमशः कंवरपाल, सोहनपाल, तिलोकपाल, गोकुलपाल व अर्जुनपाल हुए। अर्जुनपाल जादौन ने विक्रम संवत् 1405 में कल्याणजी का मंदिर बनवाया और कल्याणपुरी नगरी बसाई। यही कल्याणपुरी नगरी आगे चलकर करौली के नाम से प्रसिद्ध हो गई। अर्जुनपाल के बाद क्रमशः विक्रमादित्यपाल, अभयपाल, पृथ्वीपाल, उदयपाल, प्रतापरूद्र और इनके बाद महाराज चंद्रपाल हुए। चंद्रपाल जादौन के समय विक्रम संवत् 1511 में मालवा सुल्तान महमूदी खिलजी ने करौली पर आक्रमण कर वहां अपना अधिकार स्थापित कर लिया, परंतु चंद्रपाल का पुत्र गोपालदास ने अकबर की अधीनता स्वीकार कर ली और अकबर की मदद से करौली का राज्य वापस गोपालदास जी को मिल गया। अंग्रेजो के समय करौली के महाराज हरबक्सपाल ने 1817 ई. में अंग्रेजों से संधि की थी और फिर 1947 तक जादौन राजपूतों का करौली पर अधिकार रहा।
करौली राजवंश की वंशावली :-
1. विजयपाल
2. तवनपाल
3. धर्मपाल
4. कंवरपाल
5. सोहनपाल
6. तिलोकपाल
7. गोकुलपाल
8. अर्जुनपाल (करौली के संस्थापक)
9. विक्रमादित्यपाल
10. अभयपाल
11. पृथ्वीपाल
12. उदयपाल
13. प्रतापरूद्र
14. चन्द्रपाल
15. गोपालदास
16. द्वारकाप्रसाद
17. मुकुन्ददास
18. जगपाल
19. छत्रपाल
20. धर्मपाल द्वितीय
21. रतनपाल
22. कुंवरपाल
23. गोपाल द्वितीय
24. तुरसनपाल
25. माणकपाल
26. हरबक्सपाल
27. प्रतापपाल
28. नरसिंहपाल
29. मदनपाल
30. लक्ष्मणपाल
31. जयसिंहपाल
32. अर्जुनपाल
33. भंवरपाल
34. भोमपाल
35. गणेशपाल
36. कृष्णचंदपाल वर्तमान
jadaun rajput history
jadon rajput
karauli history
Rajputana
yadav rajput
yaduvanshi rajput history
करौली राज्य का इतिहास
यदुवंशी जादौन राजपूतों का इतिहास
Post a Comment
0 Comments